बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत छात्रावृत्ति हेतु आवेदन 31अगस्त तक

07 Aug 2026

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तहत छात्रावृत्ति हेतु आवेदन 31अगस्त तक

पात्र छात्राओं को वित्तीय सहायता के रूप में  मिलेंगे 30 हज़ार प्रतिवर्ष


बलौदाबाज़ार l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य शासन द्वारा प्रदेश में अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना प्रारम्भ किया गया है। पात्र छात्राएं 10 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।


अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के तहत ज़रूरतमंद छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा हासिल करने के लिए मदद के तौर पर वार्षिक 30,000 रुपयों की सहायता दी जाती है। यह स्कॉलरशिप छात्राओं के पहले ग्रैजुएशन के लिए डिग्री या डिप्लोमा पूरा होने तक उपलब्ध कराई जाएगी जिसकी अधिकतम  अवधि 5 वर्ष होगी। किसी भी सरकारी स्कूल से 10वीं और 12वीं कक्षा नियमित छात्रा के रूप में उत्तीर्ण की हो। छात्रा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम (अवधि 2 से 5 वर्ष) के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो। यह प्रवेश भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी या विश्वसनीय एवं प्रामाणिक निजी कॉलेज या विश्वविद्यालय हो सकता है। अगर छात्रा ने वर्ष 2026-27या उससे पहले अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के किसी भी कोर्स या प्रोग्राम में प्रवेश लिया हो अथवा छात्रा को विप्रो द्वारा प्रदान की जाने वाली कोई भी फेलोशिप मिली हो तो ऐसी छात्रायें इस स्कॉलरशिप हेतु अपात्र होंगी।

पात्र छात्राएं https://azimpremjifoundation.org
पर जाकर निःशुल्क  आवेदन कर सकती हैं । आवेदन हेतु पासपोर्ट आकार में एक 2x2 इंच के रंगीन फोटो की स्कैन कॉपी।इस फोटो में आवेदक के चेहरे का सामने वाला हिस्सा साफ़-साफ़ दिखाई देना चाहिए। आवेदक सेल्फ़ी, दूसरे तस्वीर से काटी गई, एडिट की गई या फ़िल्टर लगी हुई, इमोजी लगी हुई, किसी दूसरी व्यक्ति के साथ ली गई, चेहरा ढँकी हुई तस्वीर बिलकुल अपलोड न करें। इसके अलावा साफ़ और सफ़ेद कागज़ पर हस्ताक्षर की फोटो या स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होगी।आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। आधार कार्ड के सामने वाले हिस्से की रंगीन स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। इसमें स्पष्ट रूप से नाम,  फोटो और जेंडर दिखाई देना चाहिए।आधार कार्ड की फोटोकॉपी, ब्लैक-एण्ड-व्हाइट कॉपी, स्क्रीनशॉट या लॉक की हुई कॉपी का स्कैन अपलोड न करें। बैंक खाते की पहले पन्ने की स्कैन कॉपी,1 vवीं एवं 12 वीं मार्कशीट की स्कैन कॉपी,कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश का प्रमाण  अपलोड करना है । अधिक जानकारी के लिये बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के छात्र फ़ोन नंबर 8984775705 एवं 8871206100पर संपर्क कर सकते हैं।