बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

31 Aug 2026

आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

बलौदाबाजार l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। विकासखंड बलौदाबाजार  के ग्राम अर्जुनी निवासी टिकेश्वरी साहू भी बिहान के माध्यम से आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं। वे ओम शांति स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने पड़ोस की दीदी के साथ मिलकर घर पर ही आयस्टर मशरूम का उत्पादन कर रही हैं।

टिकेश्वरी साहू ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष भी घर पर आयस्टर मशरूम का उत्पादन किया था, जिससे उन्हें लगभग 20 से 25 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई थी। इस अनुभव से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने इस वर्ष भी मशरूम उत्पादन शुरू किया है। घर पर ही कम लागत में शुरू की गई इस गतिविधि से उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिल रहा है। टिकेश्वरी का कहना है कि बिहान स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और अपनी क्षमता को पहचानने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित बिहान योजना, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। महतारी वंदन योजना से आर्थिक संबल मिला है, वहीं उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ ईंधन की सुविधा मिलने से महिलाओं को चूल्हे के धुएं से राहत मिली है। बिहान योजना ने महिलाओं को घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ स्वरोजगार और आय अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

टिकेश्वरी साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विष्णु भैया के सुशासन में इन जनहितकारी योजनाओं ने हम महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और हमें केवल चूल्हे-चौके तक सीमित रहने के बजाय बाहर की दुनिया को देखने, नई चीजें सीखने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि आज वे अपने घर पर ही मशरूम उत्पादन कर रही हैं और इससे उन्हें आत्मनिर्भर बन रही है।