बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

04 Sep 2026

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

नगर में जय घोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के नगर भवन में यादव समाज के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग जिसमें बड़ी संख्या में यादव समाज की नारी शक्ति , नन्हे, मुन्ने बच्चे, बच्चियां सम्मिलित होकर के बड़ी धूम धाम से  कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। 

 नगर भवन में सुबह 9 बजे से कार्यक्रम श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव प्रारम्भ हुआ, जो शाम 7 बजे तक चलते रहा। सर्वप्रथम समाज के नन्हें, मुन्ने बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, सभी को प्रोत्साहन राशि समाज के द्वारा दिया गया, तत्पश्चात आरती पूजन किया गया। उसके बाद बड़ी धूमधाम से ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया गया, और जगह जगह मटकी फोड़ का कार्यक्रम रखा गया। 

शोभायात्रा कार्यक्रम नगर भवन से शाम 4 बजे से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण कर शाम 6 बजे तक किया गया, इस बीच नारी शक्तियों आदि ने भगवान के जयकारा के साथ नृत्य करते हुए पूरे नगर भ्रमण कर नगर भवन वापस पहुंचे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और मनहरण यादव द्वारा किया जा रहा था। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित परमेश्वर यदु, दिनेश यदु, सुरेन्द्र यादव, सन्तोष यदु, कमलेश यदु, सन्तोष यादव, अभय, भरत, रितेश, संजय, किशोर, मन्नू, दिनेश, भूरू, कैलाश, लाला, ललिता यदु, लक्ष्मी यादव, गीता यादव, सीता यादव, पुष्पा यादव, रवि यादव ,नोहर यादव, सुनील, हिमांशु, बोधन यादव, धीरज यादव, मालिक राम, रोहित, कमलेश, राकेश यादव, सुशील, कुलदीप, नन्नू यादव आदि बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग कार्यक्रम में पहुंच कर शान्ति पूर्वक कृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन सफल बनाने में अपना अपना सहयोग प्रदान किए।