बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश वर्मा बने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

02 Nov 2026

वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश वर्मा बने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

जिले में गौमाता की बदहाल स्थिति में सुधार की जगी उम्मीद, नई जिम्मेदारी से गौसेवा अभियान को मिलेगी मजबूती; जिलेभर से मिल रही बधाईयां


बलौदाबाजार l वरिष्ठ पत्रकार एवं ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी मिथिलेश वर्मा को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों एवं जिलेवासियों की ओर से लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

माना जा रहा है कि मिथिलेश वर्मा को प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ में गौसेवा, गौ संरक्षण और गौवंश की सुरक्षा को लेकर नई पहल शुरू होगी। विशेषकर जिले में गौमाता की वर्तमान स्थिति में सुधार, निराश्रित गौवंश की देखभाल, उनके लिए उचित व्यवस्था तथा गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद जगी है।

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज की ओर से दी गई शुभकामनाओं के बीच राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र अनिल कुमार उपाध्याय द्वारा मिथिलेश वर्मा की नियुक्ति की गई है। संगठन ने उन्हें छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रेस क्लब सदस्यों ने बताया गौरव का विषय

वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेस क्लब के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिले के पत्रकारिता जगत के लिए बड़े गर्व की बात है। एक ऊर्जावान और अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार को प्रदेश स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना निश्चित रूप से सम्मान की बात है। सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गौसेवा और गौ संरक्षण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

जिलेवासियों को उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी के साथ मिथिलेश वर्मा गौमाता की समस्याओं को केवल संगठन तक सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि प्रशासन और संबंधित विभागों तक भी मजबूती से पहुंचाएंगे। निराश्रित गौवंश की सुरक्षा, सड़कों पर भटकते मवेशियों की व्यवस्था और गौशालाओं की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक पहल होगी।

पत्रकारिता के अनुभव के साथ अब गौसेवा की नई जिम्मेदारी

मिथिलेश वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले में एक नई उम्मीद और उत्साह का वातावरण बना है। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेशभर में गौ संरक्षण के लिए किस तरह की ठोस पहल करता है। फिलहाल उनकी नियुक्ति को लेकर जिलेभर में खुशी की लहर है और शुभचिंतक उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना कर रहे हैं।