बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत बलौदाबाजार में कांग्रेस की विशाल सभा एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

27 Oct 2026

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत बलौदाबाजार में कांग्रेस की विशाल सभा एवं पत्रकार वार्ता आयोजित

बलौदाबाजार l ऑब्जर्वर शरद अहेर ने पत्रकारवार्ता में निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
1 नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित विशाल आंदोलन में बलौदाबाजार जिले से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ' वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित विप्र वाटिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल सभा एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन में एआईसीसी ऑब्जर्वर  शरद अहेर छत्तीसगढ़ प्रदेशकांग्रेस के सहप्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव  विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी  मोहम्मद अकबर सहित विधायक, संदीप साहू, विधायक इंद्र साव , जिलाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करने से पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार एवं भारत निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस ऑब्जर्वर शरद अहेर ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक निष्पक्षता खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना है, उसकी कार्यप्रणाली पर आज गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

नेताओं ने आरोप लगाया कि भारत निर्वाचन आयोग अब भाजपा सरकार के निर्वाचन आयोग की तरह कार्य कर रहा है तथा भाजपा एवं आरएसएस के इशारे पर लिए  जा रहे निर्णयों के कारण आम जनता का निर्वाचन आयोग के प्रति विश्वास लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का मताधिकार है और कांग्रेस पार्टी किसी भी परिस्थिति में मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान कांग्रेस नेताओं ने किया। वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान एवं प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का व्यापक जन आंदोलन है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।इसी तारतम्य में आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित विशाल आंदोलन में बलौदाबाजार जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।वरिष्ठ नेताओं ने विप्र वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रमुख रूप से संबोधित किया।वक्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पहुंचकर आम नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक करें तथा पार्टी के देशव्यापी अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही  गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुश्री शकुंतला साहू, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  राकेश वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्षगण  दिनेश यदु एवं  हितेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा सरजू प्रसाद घृतलहरे एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल आदिवासी समाज अध्यक्ष विशाल ध्रुव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष  विक्रम पटेल तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम गिरी उपस्थित रहे।जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में महामंत्री  रामकुमार साहू, महामंत्री  लखेश साहू, महामंत्री  सुनील साहू, महामंत्री  वैभव केशरवानी, सिद्धांत मिश्रा, आर्यन शुक्ला एवं उपाध्यक्ष  सुरेंद्र यादव की प्रमुख उपस्थिति रही।इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों में बलौदाबाजार शहर  प्रवीण सेन, बलौदाबाजार ग्रामीण दीपक साहू,  सुहेला ब्लॉक भानु वर्मा, पलारी रवि बंजारे, लवन  गुरुदयाल यादव, कसडोल  दयाराम वर्मा एवं वनांचल सोनाखान  युधिष्ठिर नायक सहित मंडल अध्यक्ष  सुरेंद्र जायसवाल,  सोनू वर्मा,  गोलू साहू,  दीनदयाल साहू,  संतोष साहू सहित बसंत ऑडिल योगेश बंजारे , गायत्री कैवर्त्य राजा तिवारी, प्रभाकर मिश्रा, गणेश शंकर साहू,आशीष पाण्डेय, उमेश जैन तरुण खटकर, मानस पाण्डेय,पद्मेश्वरी साहू, प्रेमलता बंजारे सुभाष राव, अमर मिश्रा,मनोज प्रजापति, निलेश बंजारे, नीरज बांधे, विमल अजय जितेंद्र नवरत्न, भावेश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, ओमशंकर साहू, राजेश साहू सुख देव साहू, कमल पटेल, रामसुधर जांगड़े, दीनदयाल साहू, मनोज तिवारी, सूर्यकांत वर्मा एवं जिले के समस्त ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।