बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

वित्तीय साक्षरता CRP के रिफ्रेशर प्रशिक्षण से सशक्त होंगी बिहान की दीदियां

26 Aug 2026

वित्तीय साक्षरता CRP के रिफ्रेशर प्रशिक्षण से सशक्त होंगी बिहान की दीदियां

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जिले में कार्यरत वित्तीय साक्षरता CRP (FLCRP) की क्षमता वृद्धि एवं वित्तीय जागरूकता संबंधी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 24 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक दो बैचों में रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बलौदाबाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया RSETI के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वित्तीय साक्षरता CRP को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अद्यतन जानकारी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

वित्तीय जागरूकता की मजबूत कड़ी बनेंगी FLCRP

बिहान के स्व-सहायता समूहों एवं ग्रामीण परिवारों के बीच वित्तीय जागरूकता बढ़ाने में वित्तीय साक्षरता CRP की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण के माध्यम से CRP को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल वित्तीय लेन-देन, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, बीमा, पेंशन तथा विभिन्न वित्तीय सेवाओं के संबंध में जानकारी को और प्रभावी ढंग से समुदाय तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। CRP द्वारा प्रशिक्षण सत्रों में विषयों को समझने के साथ-साथ नोट्स तैयार कर व्यवहारिक जानकारी हासिल की गई, ताकि वे ग्रामीण क्षेत्रों में बिहान की दीदियों और परिवारों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

RSETI के विशेषज्ञों से मिल रहा मार्गदर्शन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया RSETI द्वारा आयोजित इस रिफ्रेशर प्रशिक्षण का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता CRP के पूर्व ज्ञान को अपडेट करना तथा बदलती बैंकिंग एवं डिजिटल वित्तीय व्यवस्था के अनुरूप उनकी कार्यक्षमता को मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से CRP को ग्रामीण समुदाय के साथ सरल एवं प्रभावी तरीके से वित्तीय विषयों पर संवाद स्थापित करने के लिए भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

यह पहल जिले में वित्तीय समावेशन को मजबूत करने, ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षित वित्तीय व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा स्व-सहायता समूहों की दीदियों को वित्तीय रूप से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

बिहान की वित्तीय साक्षरता CRP—गांव-गांव वित्तीय जागरूकता की नई मिसाल