बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

विधायक संदीप साहू कसडोल थाना गेट में धरने पर बैठे, कसडोल पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

23 Jul 2026

विधायक संदीप साहू कसडोल थाना गेट में धरने पर बैठे, कसडोल पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप 

कसडोल पुलिस को 7 दिवस में यातायात की अवैध वसूली और अवैध शराब बिक्री बंद कराने की दी चेतावनी

बलौदाबाजार/कसडोल। कसडोल क्षेत्र में किसानों एवं आमजनो से यातायात पुलिस द्वारा लगातार की जा रही अवैध वसूली और अवैध शराब की बिक्री के विरोध में कसडोल विधायक संदीप साहू ने बुधवार को कसडोल पुलिस थाना के मुख्य गेट पर धरना दिया।

विधायक ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस द्वारा किसानों और आमजनों से अवैध वसूली की जा रही है जिससे खेती, किसानी के कार्यों में बाधा पहुंच रही वहीं छोटे मोटे व्यापारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। साथ ही कसडोल क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री भी खुलेआम हो रही है जिससे अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही हैं, पुलिस को अवैध वसूली और अवैध कार्यों पर रोक लगाने पर ध्यान देना चाहिए किंतु यहां विपरीत होना प्रतीत हो रहा है जिससे आम जनता और किसान सभी परेशानी झेल रहे हैं।

धरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कसडोल एसडीओपी के. के. वासनिक और थाना प्रभारी टीआई मिंज ने विधायक संदीप साहू को जैसे तैसे आश्वस्त किया कि इन कार्यवाहियों पर सुधार लाएंगे l इस दौरान विधायक संदीप साहू ने कहा कि यदि 7 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन भी करने को तैयार है।

विदित हो कि विगत कुछ महीनों से कसडोल क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन, अवैध शराब, अपराध, अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे स्पष्ट है कि कसडोल पुलिस की कार्यशैली और भूमिका में कहीं न कहीं कमी होना प्रतीत हो रहा है।