बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

विधायक की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे इन्द्र साव

09 Oct 2026

विधायक की गाड़ी पर पथराव, बाल-बाल बचे इन्द्र साव

ग्राम लेवई से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे विधायक, कड़ार में पत्थर से किया हमला

वाहन को नुकसान, ग्रामीण थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार


बलौदाबाजार। भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कडार में बीती रात भाटापारा विधायक इन्द्र साव की गाड़ी पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। विधायक ग्राम लेवई में शोक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने निवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कड़ार के पास उनकी गाड़ी को पत्थर से निशाना बनाया गया। अचानक हुए पथराव में विधायक बाल-बाल बच गए, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि विधायक इन्द्र साव लेवई से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। ग्राम कड़ार पहुंचने के दौरान अचानक उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। पथराव से वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना के बाद विधायक की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

ग्रामीण थाने में शिकायत, कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद मामले की शिकायत भाटापारा ग्रामीण थाना में किए जाने की जानकारी सामने आई है। शिकायत के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

पुलिस के सामने अब पथराव करने वालों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने की चुनौती है। घटना के पीछे किसी तरह का विवाद था या अचानक वाहन को निशाना बनाया गया, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर उठे सवाल

विधायक के चलते वाहन पर पत्थर से निशाना बनाए जाने की घटना ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ सकते हैं।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर

फिलहाल पुलिस घटना में शामिल लोगों की पहचान, पथराव के कारण और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। वाहन को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।