बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

व्हाट्सएप ग्रुप में सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, पत्रकार ने सिटी कोतवाली में एफआईआर की मांग की

28 Jul 2026

व्हाट्सएप ग्रुप में सिख समुदाय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, पत्रकार ने सिटी कोतवाली में एफआईआर की मांग की

बलौदाबाजार । एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र के जिला ब्यूरो प्रमुख एवं पत्रकार दलजीत सिंह चावला ने व्हाट्सएप समूह में सिख समुदाय के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी प्रसारित किए जाने का आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार 25 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:18 बजे "जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया बलौदाबाजार" नामक व्हाट्सएप समूह में ऋषि शुक्ला पिता सिद्धनाथ शुक्ल, निवासी गांधी चौक, बलौदा बाजार द्वारा एक पोस्ट साझा की गई, जिसे शिकायतकर्ता ने सिख समुदाय की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त पोस्ट समूह के अनेक सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने देखी, जो इस घटनाक्रम के साक्षी हैं।

शिकायतकर्ता ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही व्हाट्सएप चैट, स्क्रीनशॉट एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, दोषी पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई अथवा सामाजिक सौहार्द भंग होने की आशंका को देखते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कदम उठाने का भी अनुरोध किया है।

शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा को भी प्रेषित की गई है।

समाचार शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन पर आधारित है। मामले में पुलिस की कार्रवाई एवं संबंधित पक्ष का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जा सकता है।