बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​उफनते बरघाट नाले में बहे युवक की जान बचाने वाले जांबाज पुलिस जवानों एवं साहसी ग्रामीणों को मिला सम्मान

11 Aug 2026

​उफनते बरघाट नाले में बहे युवक की जान बचाने वाले जांबाज पुलिस जवानों एवं साहसी ग्रामीणों को मिला सम्मान
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने कसडोल पुलिस, 112 टीम व ग्राम असनींद के 08 ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
जान पर खेलकर बाढ़ के तेज बहाव के बीच से आधी रात को रस्सी के सहारे युवक को सकुशल निकाला था बाहर
सम्मान समारोह के अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू एवं कार्यालयीन स्टाफ रहा मौजूद
पुलिस अधीक्षक ने की सराहना: “पुलिस और जनता का ऐसा अनूठा समन्वय ही विषम परिस्थितियों में अनमोल जिंदगियां बचाता है।”

बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के थाना कसडोल अंतर्गत बलार रोड स्थित बरघाट नाला में आई भीषण बाढ़ के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनते नाले में फंसे युवक की सकुशल जान बचाने वाली रेस्क्यू टीम का आज दिनांक 11.08.2026 को जिला पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में भव्य सम्मान किया गया। ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) द्वारा इस अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल कसडोल पुलिस बल, डायल 112 की टीम तथा ग्राम असनींद के जांबाज नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

​घटनाक्रम पर एक नज़र:- उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.08.2026 की रात्रि बलार रोड स्थित बरघाट नाला में भारी बारिश के कारण जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया था और बहाव भीषण था। मना करने के बावजूद एक युवक नाला पार करने के प्रयास में पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया और कुछ दूर जाकर नाले के बीच स्थित एक पेड़ के सहारे फंस गया।
​सूचना मिलते ही थाना कसडोल पुलिस, डायल 112 की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुँचकर अंधेरी रात और जानलेवा बहाव के बीच योजनाबद्ध तरीके से रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला था।

​एसपी गौरव राय द्वारा सम्मानित किए गए शूरवीर:


​कसडोल पुलिस एवं डायल 112 रेस्क्यू टीम:
1. ​PSI उमेश कुमार टंडन (थाना कसडोल)
2. ​प्र.आर. 159 संतकुमार बिंझवार
3. ​आर. 596 अजय बंजारे
4. ​आर. 324 रवि प्रकाश कंवर
5. ​आर. 538 विशंभर लहरें
6. ​आर. 941 राजकुमार प्रजापति (डायल 112)
7. ​चालक केशव प्रसाद साहू (डायल 112)

​ग्राम असनींद (बरघाट) के साहसी ग्रामीण:


1. ​बिकेंद्र ध्रुव
2. ​हेमंत ध्रुव
3. ​गौतम ध्रुव
4. ​सरोज कुमार ध्रुव
5. ​गणेश राम ध्रुव
6. ​भागीरथी कोसले
7. ​फागु पटेल
8. ​संजय ध्रुव

​पुलिस अधीक्षक का संदेश:- ​सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने पूरी टीम की तत्परता और अदम्य साहस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि "विषम परिस्थितियों में समय पर लिया गया सही निर्णय और पुलिस-जनता का आपसी सहयोग ही किसी नागरिक की जान बचा सका। ग्राम असनींद के ग्रामीणों ने जो नागरिक कर्तव्य और साहस दिखाया है, वह संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणादायी है।" ​साथ ही उन्होंने जिले के नागरिकों से पुनः अपील की है कि वर्षा काल के दौरान उफनते नदी-नालों एवं रपटों को पार करने का जोखिम कतई न उठाएं और सुरक्षा नियमों का पालन करें।