बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

त्योहारों के सीजन में यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर चेंबर ने SP को सौंपा ज्ञापन

07 Oct 2026

त्योहारों के सीजन में यातायात पुलिस की कार्रवाई को लेकर चेंबर ने SP को सौंपा ज्ञापन

बलौदाबाजार। आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर बलौदाबाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। चेंबर ने यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग के नाम पर कथित अवैध वसूली और व्यापारियों व वाहन चालकों को परेशान किए जाने का विरोध किया।

ज्ञापन में बताया गया कि त्योहारों के दौरान बाजार में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं और मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे समय में बाईपास मार्गों पर चेकिंग के दौरान कथित अवैध वसूली से व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चेंबर ने विशेष रूप से सकरी बाईपास, रिसदा बाईपास, लटूवा बाईपास और कुकुरदी बाईपास का उल्लेख करते हुए इन मार्गों पर वाहनों की चेकिंग के नाम पर होने वाली कथित अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के महत्वपूर्ण सीजन में माल की आवाजाही सुचारू रहना जरूरी है, ताकि व्यापार प्रभावित न हो।

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व चेंबर अध्यक्ष जुगल भट्टर, वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, पीयूष मिश्रा, अभिषेक तिवारी, उमेश अग्रवाल, दिलीप माहेश्वरी, शंकर दुलानी, राजेश केसरवानी, मनीष हरीरमानी, मनोज दयालानी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।