बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास

13 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास

कलेक्टर व एसपी ने तैयारी के सम्बन्ध में दिये जरूरी निर्देश

बलौदाबाजार l स्वतंत्रता दिवस  जिला स्तरीय समारोह का फुल ड्रेस  फ़ाइनल रिहर्सल  गुरुवार क़ो कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं एसपी गौरव राय की उपस्थिति में पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि की भूमिका में  सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया और परेड का निरीक्षण किया।

मुख्य समारोह में मिनट टू मिनट आयोजित होने वाले कार्यक्रम अनुसार सभी कार्यक्रमों का  रिहर्सल किया गया। परेड में जिला पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल, होम गार्ड, एनसीसी, एन एस एस, स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल हुई। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर एवं परेड 2 आईसी प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया गया।

कलेक्टर श्री शर्मा ने समारोह में अतिथियों एवं नागरिकों की बैठक व्यवस्था,साउंड सिस्टम, पेयजल, जलपान सहित अन्य व्यवस्थाओ क़ो दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में कमियों को दूर करने कहा।एसपी गौरव राय ने पार्किंग,सुरक्षा सहित अनुशासन का पालन करते हुए बेहतर ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, निशा नेताम मड़ावी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।