बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने फहराया तिरंगा

15 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्षों ने फहराया तिरंगा 

महात्मा गांधी चौक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे ने किया ध्वजारोहण 

अंबेडकर चौक में ब्लॉक ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू ने किया ध्वजारोहण

गार्डन चौक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सेन ने किया ध्वजारोहण


बलौदाबाजार। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज 15 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार-भाटापारा एवं कांग्रेसजनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर गरिमामय रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे गांधी चौक से हुई, जहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे जी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे अम्बेडकर चौक में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष दीपक साहू जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं प्रातः 8:45 बजे गार्डन चौक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इसके बाद प्रातः 9:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला,पूर्व विधायक जनकराम वर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यदु, जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु, जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रामचंद्र पटेल, सुखदेव साहू, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी, जिला महामंत्री लखेश साहू, जितेन्द्र नवरत्न, शहर महामंत्री नीरज बांधे, मोहन साहू,प्रेमलता बंजारे, खिलेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद्मेश्वरी साहू, कालिंदी वर्मा,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, गोल्डी मारईया,  संतोष तिवारी, पार्षद सलमान शेख,शहर उपाध्यक्ष सुभाष राव, डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, यशवंत वर्मा, तिलक कन्नौज सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष यादव,पदाधिकारी, मनोज तिवारी,मनोज प्रजापति, आयुष भतपहरी, हेमंत ठाकुर घनश्याम वर्मा, राजू रजक, नरेंद्र कुमार वर्मा, पत्रकार दिलीप माहेश्वरी, शादाब, नागेश्वर साहू, संतोष सोनी कमलेश्वर यदु, लक्ष्मी गुप्ता, खेलावन जायसवाल, पुलकित वर्मा, ज्योतिराम साहू,सहित समस्त कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का वातावरण रहा। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने “जय हिंद” और “जय कांग्रेस” के उद्घोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।