स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहा नगर में सफाई अभियान कार्यक्रम
साफ सफाई के कार्य के साथ नगर में स्वच्छता के लिए जन जागरुकता आवश्यक - अशोक जैन
बलौदाबाजार। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में सघन रूप से सफाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने नगर के प्रमुख सार्वजनिक आवागमन वाले क्षेत्रों के साथ आवासीय व सघन बस्ती में अच्छी तरह से सफाई कार्य किए जाने का निर्देश भी दिया गया है।
नगर में प्रातः सफाई विभाग के दल के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन व मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी एवं सभापति पार्षद गणों के द्वारा स्वच्छता के कार्य में श्रमदान कर सहयोग किया जा रहा है, इसी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अनुसार बी ओ ऑफिस, देवरहा तालाब एवं मंडी रोड में सघन रूप से सफाई का कार्य किया गया मंडी रोड शॉपिंग कंपलेक्स के समीप संग्रहित कचरो की सफाई की गई, साथ ही अतिक्रमण भी हटाए जाने निर्देशित किया गया, स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान से जुड़कर नगर वासी सहयोग कर रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने इस संबंध में सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने घर एवं दुकान के आसपास साफ सफाई का ध्यान रखें साथ ही दुकान अथवा घर के आसपास गंदे पानी का जमाव न होने दे, यदि पानी कहीं पर रुकता हो तो उसमें चूना या लार्वा नाशक दवा का छिड़काव करें साथ ही कचरा गाड़ी आने पर कचरा देना सुनिश्चित करें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना फेंके, व अनावश्यक गंदगी ना पाए फैलाए।
नगर पालिका द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में संघन रूप से सफाई अभियान में मुख्य मुख्य रूप से उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, हरजीत सिंह सलूजा, जितेंद्र डडसेना , कन्हैया सेन, रोहित साहू, मनोज कांत पुरेना, अमितेष नेताम, रेखा पोषण पटेल, आदित्य गुप्ता, प्रिया शशि भूषण शुक्ला,दिनेश वर्मा, हरि शंकर सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।