बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

20 Aug 2026

स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, बलौदाबाजार में कांग्रेसजनों द्वारा उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के देश के प्रति योगदान एवं उनके विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के पश्चात सभी कांग्रेसजन राजीव गांधी चौक,( गार्डन चौक) पहुंचकर स्वर्गीय राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित्रा धृतलाहरे, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश यदु,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर यदु, जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सेन, जिला महामंत्री सुनील साहू, समीर अग्रवाल, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम गिरी,जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, सुरेंद्र यादव, शहर महामंत्री मोहन साहू,शहर उपाध्यक्ष डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, जिला महामंत्री लखेश साहू, सुखदेव साहू, जातिराम साहू,राजू रजक, सुंदरलाल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के सपनों के भारत के निर्माण तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।