बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जिले के समस्त विकासखंड से चयनित वेंडर संकुल स्तरीय संगठन(आदि शक्ति संकुल संगठन अर्जुनी, छ महतारी संकुल संगठन, लाहौद, शक्ति महिला संकुल संगठन करहीबाजार, संगम महिला संकुल संगठन बोरसी, करुणा महिला संकुल संगठन, सोनाखान, शुभ महिला संकुल संगठन, बनसाकरा, निष्ठा संकुल संगठन वटगन
आयोजनकर्ता :छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य :ग्रामीण महिलाओं को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें सोलर पैनल इंस्टालेशन तथा वेंडर रजिस्ट्रेशन की तकनीकी प्रक्रिया में सक्षम बनाना था।
तकनीकी विशेषज्ञों ने महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों को सोलर पैनल की स्थापना, रखरखाव तथा इससे जुड़ी आवश्यक सुरक्षा सावधानियों , महिलाओं को वेंडर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी समझाई गई
प्रशिक्षण में CSPDCL के अधीक्षण अभियंता ज़ी पी अनंत,कार्यपालन अभियंता एके ठाकुर ,विक्रम सिंह प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम, जिला पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।