बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

सिटी कोतवाली पुलिस आखिर कब पकड़ेगी बड़े सट्टा खाईवालों को?

15 Oct 2026

सिटी कोतवाली पुलिस आखिर कब पकड़ेगी बड़े सट्टा खाईवालों को?

छोटे सटोरियों पर कार्रवाई तक सीमित है पुलिस? नगर एवं अंचल में रोजाना लाखों के दांव की चर्चा, बड़े नामों पर कार्रवाई को लेकर उठ रहे सवाल

बलौदाबाजार। नगर एवं आसपास के अंचल में सट्टे के कारोबार को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में रोजाना लाखों रुपये के दांव लगाए जाने की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि पुलिस तक भी इस गतिविधि की सूचनाएं पहुंच रही हैं, तो बड़े सट्टा खाईवालों तक कार्रवाई क्यों नहीं पहुंच पा रही है?

स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि पुलिस द्वारा समय-समय पर एक-दो छोटे स्तर पर सट्टा लिखने वालों को पकड़कर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कथित तौर पर बड़े स्तर पर नेटवर्क संचालित करने वालों तक कार्रवाई नहीं पहुंच रही। इससे पुलिस की कार्रवाई की दिशा और प्रभावशीलता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बड़े खाईवालों तक क्यों नहीं पहुंच रहा कार्रवाई का दायरा?

क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का कहना है कि यदि सट्टे का कारोबार वास्तव में बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है, तो केवल छोटे सटोरियों पर कार्रवाई से इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगना मुश्किल है। जरूरत इस बात की है कि पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाकर सट्टे के मुख्य संचालकों और आर्थिक लेन-देन की कड़ियों तक पहुंचे।

जांच हो तो सामने आ सकता है पूरा नेटवर्क

स्थानीय स्तर पर उठ रही चर्चाओं के बीच अब मांग उठ रही है कि पुलिस निष्पक्ष और गंभीर जांच कर यह पता लगाए कि क्षेत्र में सट्टे का नेटवर्क कौन संचालित कर रहा है, पैसों का लेन-देन किस माध्यम से होता है और क्या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या सिटी कोतवाली पुलिस छोटे सटोरियों तक सीमित कार्रवाई करेगी, या जांच का दायरा बढ़ाकर कथित बड़े खाईवालों तक भी पहुंचेगी?