बलौदाबाजार l जिला मुख्यालय के बजरंग चौक स्थित श्री महावीर देव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर किया गया भक्तिमय गीत संगीत का आयोजन जिसमें ग्राम जुड़ा की संगीत टोली द्वारिका वर्मा एवं साथियों तथा बलौदाबाजार की भजन मंडली लक्खू जायसवाल एवं साथी कलाकारों ने भक्ति गीतों से समा बांधा रात्रि 8 बजे से अर्द्धरात्रि 1बजे तक भजन कीर्तन गायन का कार्यक्रम चलता रहा लगातार श्रद्धालुओं का आना जाना मंदिर मे लगा रहा। रात्रि 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और भक्तों ने जयकारों और प्रभु स्तुति के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
मंदिर के सर्वराकार पं. अशोक कुमार तिवारी ने बताया की पिछले कई वर्षों से मंदिर मे परिवार के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समेत सभी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है जिसमे क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या मे सम्मिलित होते हैं एवं तन मन धन से स्वेच्छानुसार सहयोग और समय भी देते हैं बुधवार संध्या 4बजे भगवान श्रीकृष्ण के छट्ठी का कार्यक्रम भी महिलाओ के द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमे सभी भक्त सम्मिलित होवें ऐसा आग्रह है।