बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

शिवम वर्मा का चयन नीट 2026 में होने से विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

12 Sep 2026

शिवम वर्मा का चयन नीट 2026 में होने से विद्यालय परिवार ने किया सम्मान

बलौदाबाजार l शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा बलौदाबाजार में आज पूर्व छात्र शिवम वर्मा आत्मज श्री अश्वनी वर्मा का नीट 2026 में चयन होने एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने पर मेडल पहनाकर  तथा बुके एवं मोमेंटो भेंटकर अभिनंदन किया गया l 

2018-19 बैच का प्रतिभाशाली छात्र शिवम ने अपने धैर्य,संयम एवं एकाग्रता के दम पर उक्त सफलता अर्जित की है। एक समय ऐसा भी आया था जब सफलता प्राप्ति में विलंब होने पर बीएससी में प्रवेश लेकर प्रथम वर्ष की पढ़ाई भी पूर्ण कर लिया था। परंतु डॉक्टर बनने के अपने  लक्ष्य को कभी ओझल नहीं होने दिया और बीएससी की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पुनः नीट की तैयारी में  जुट गया। इस वर्ष री- नीट परीक्षा की वैतरणी पार करते हुए 526 अंक हासिल कर अपनी मेहनत एवं जज्बे को साकार किया। उनकी इस सफलता पर  विद्यालय रिसदा एवं उनके गृहग्राम पुरान में काफी हर्ष का माहौल है। प्रतिभाशाली छात्र शिवम ने विद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के मध्य अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यालय में अपने अध्ययनकाल के दिनों का स्मरण करते हुए NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिनतम तैयारी पर अपना विचार रखते हुए अध्ययनरत छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। शिक्षकों ने अपने स्नेहिल संबोधन में शिवम को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान किए।

उक्त प्रतिभाशाली छात्र सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार बंजारे दीपचंद बंजारे रमेश कुमार नेगी रूपनारायण साहू नंद कुमार मल्होत्रा सनत खरे श्रीमती भारती ऊके अर्चना वर्मा प्रार्थना महोबिया महादेवी वर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।