बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

शहर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रवीण सेन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

02 Nov 2026

शहर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रवीण सेन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बलौदाबाजार। बलौदाबाजार शहर में सार्वजनिक शौचालयों की बदहाल स्थिति, पार्किंग की अव्यवस्था एवं साफ-सफाई की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण सेन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर शहर की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बलौदाबाजार शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिकों, व्यापारियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद शहर में पर्याप्त सार्वजनिक शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग एवं नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रवीण सेन ने प्रमुख रूप से मांग की कि शहर में स्थित पुराने सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग योग्य बनाया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार नए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए। साप्ताहिक बाजार, व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्रों, स्कूलों, बस स्टैंड, गांधी चौक ,नेहरू चौक एवं प्रमुख बाजारों में व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्किंग स्थलों से अवैध कब्जे हटाकर आम नागरिकों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराई जाए।
इसके साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों का उचित रखरखाव, पर्याप्त कूड़ेदान की व्यवस्था तथा नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

प्रवीण सेन ने कहा कि बलौदाबाजार जिला मुख्यालय होने के कारण यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में शहर में मूलभूत सुविधाओं का बेहतर होना बेहद आवश्यक है। त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना चाहिए। 

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि आम नागरिकों, व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले लोगों को राहत मिल सके और बलौदाबाजार शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जा सके। प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, जिला महामंत्री जितेन्द्र नवरत्न, शहर कोषाध्यक्ष,गेवेंद्र साहू,  नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, मोहसिन चौहान, शाश्वत यादव सहित कांग्रेसजन उपस्थित थेl