बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक

05 Aug 2026

शहर कांग्रेस कमेटी, बलौदाबाजार
स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान, संगठनात्मक मजबूती और जनआंदोलनों की रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण बैठक


बलौदाबाजार l शहर कांग्रेस कमेटी, बलौदाबाजार की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में चलाए जा रहे जनसमर्थन अभियान की समीक्षा करते हुए वार्ड एवं बूथ स्तर पर अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी जनआंदोलनों एवं जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी सक्रियता के साथ भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहस, संघर्ष और जनसेवा को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में स्मार्ट मीटर के विरोध में चल रहे जनसमर्थन प्रपत्र अभियान को प्रत्येक वार्ड एवं बूथ तक पहुंचाने, अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक प्रमुख रूप से पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यदु,ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संतोष तिवारी, संदीप पांडे,उपाध्यक्ष शहर लता साहू, शहर महामंत्री मोहन साहू, नीरज बांधे, शहर कोषाध्यक्ष गेवेंद्र साहू, पूर्व एल्डरमैन सुखदेव साहू,उपाध्यक्ष दिगंबर प्रसाद साहू, मंडल अध्यक्ष पंकज मारईया, पार्षद सुभाष राव, गोविंद पात्रे, सुरेश धृत लहरे कांग्रेस नेता मनोज तिवारी, अमन तिवारी, रेशम लाल कुर्रे, संजय साहू, ज्योतिराम साहू, पवन दास मानिकपुरी, शाश्वत यादव, हेमंत ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, रामखेलावन पटेल, सहित शहर कांग्रेस के पार्षदगण, छाया पार्षद, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, शहर कार्यकारिणी के पदाधिकारी  उपस्थित रहेl