बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का तय समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर

27 Oct 2026

सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का तय समय पर  गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें -कलेक्टर

नोटिस के बाद भी लंबित रहने  पर रुकेगा वेतन वृद्धि

बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक मे विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल मे लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए तय समय पर गुणवात्तपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि सीम हेल्पलाइन पोर्टल शासन की प्राथमिककता मे है। अधिकारी अपने आईडी का नियमित मॉनिटरिंग करें औऱ शिकायत का गंभीरतापूर्वक अध्ययन व जांच कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय -सीमा के बाद आवेदन लंबित रहने पर सम्बंधित अधिकारी को नोटिस जारी होग़ा,नोटिस के बाद भी  आवेदन लंबित रहने की स्थिति मे असंचयी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही होगी।  उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज़र 10 प्रतिशत से अधिक न हो तथा पॉजिटिव निराकरण 65 प्रतिशत से अधिक हो। बताया कि जिले मे अब तक सीएम हेल्पलाइन मे 9339 आवेदन प्राप्त हुए है जिनमे से 90 प्रतिशत निराकृत है।


कलेक्टर ने चक्रवाती तूफान के प्रभाव से  28 एवं 29 अक्टूबर को संभावित बारिश के कारण नदी -नालो मे बाढ़ की स्थिति से निपटने सभी तैयारी पूरी रखने एवं अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि नदी किनारे स्थिति 116 गांव मे लोगों को सतर्क रहने मुनादी कराएं। होमगार्ड,राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहे।उन्होंने 2 नवम्बर को पण्डित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान मे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव मेला की तैयारी एवं गरिमपूर्ण आयोजन हेतु जरुरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने वीबी- जीरामजी योजना  अंतर्गत अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर ज्यादा संख्या मे श्रमिकों को नियोजित कराने के निर्देश दिये। योजना अन्तर्गत अब तक़ 122 करोड़ रुपए के 2119 कार्य स्वीकृत हुए है। इन कार्यों मे लगभग 17 हजार श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। अगले महीने श्रमिकों की संख्या 45 हजार करने का लक्ष्य रखा गया। पीएम आवास योजना अंतर्गत अब तक स्वीकृत 70256 आवासो मे से लगभग 82 प्रतिशत आवास पूर्ण हो गये हैं शेष 2106 आवासो को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान  राजस्व प्रकरण, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीपीग्राम्स, ई-ऑफिस, समय- सीमा, सडक निर्माण, सुपोषित बचपन अभियान आदि की समीक्षा की गई।

बैठक मे सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावीसहित एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।