बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
अपराध

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत के बाद डायल-112 टीम पर हमला...

21 Jun 2026

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक सड़क हादसे के बाद हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब आक्रोशित ग्रामीणों ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में पुलिस आरक्षक और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

एक बाइक पर सवार थे चार दोस्त, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात बैकोना गांव के चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खजूरी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में ग्राम पंचायत रामपुर के मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े मक्का लोड ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक अरमान पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले प्रतापपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

डायल-112 टीम घायलों को पहुंचा रही थी अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पहले दो घायलों को प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया और फिर अन्य घायलों को लेने दोबारा घटनास्थल पहुंची। इसी दौरान मृतकों और घायलों की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में बैकोना गांव के ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर सड़क जांच और ट्रक को रोकने के कारण दुर्घटना होने का आरोप लगाया।

आरक्षक और ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट

आरोपों और अफवाहों के बीच कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और डायल-112 टीम में शामिल आरक्षक नीतेश टोप्पो तथा वाहन चालक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के साथ लात-घूंसों और हाथों से जमकर मारपीट की गई।मारपीट इतनी गंभीर थी कि दोनों कर्मी मौके पर ही बेहोश हो गए। बाद में सूचना मिलने पर दूसरी पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और घायल कर्मचारियों को ग्रामीणों के चंगुल से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे से पहले ट्रक का हुआ था एक्सीडेंट

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हादसे से लगभग डेढ़ घंटे पहले उसी ट्रक की शिवपुर के पास एक कार से टक्कर हुई थी। रात करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद ट्रक चालक और कार सवारों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। कार को मामूली नुकसान हुआ था, जिसके बाद कार सवार और पुलिस दोनों वहां से लौट गए। बाद में वही ट्रक सड़क किनारे खड़ा रहा, जिससे रात करीब 11 बजे युवकों की बाइक टकरा गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग

हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों ने देखते ही देखते ट्रक के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और वाहन बुरी तरह जल गया।

पुलिस ने चेकिंग के आरोपों को बताया गलत

प्रतापपुर एसडीओपी अनूप एक्का ने कहा कि डायल-112 टीम पर लगाए जा रहे चेकिंग संबंधी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उनके अनुसार डायल-112 की प्रत्येक गतिविधि रिकॉर्ड होती है और टीम बिना सूचना या कॉल के कहीं नहीं जाती। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में चार नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्रतापपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।