बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

सावन माह के पावन अवसर पर अल्ट्राटेक रावन नीर तरंग महिला मंडल द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

11 Aug 2026

सावन माह के पावन अवसर पर अल्ट्राटेक रावन नीर तरंग महिला मंडल द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

बलौदाबाजार l नीर तरंग महिला मंडल (NTMM) की अध्यक्ष नीतू सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सावन माह के पावन अवसर पर ग्रासिम विहार कॉलोनी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलोनीवासियों को हरियाली, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में NTMM की सदस्य सुतापा साहा, अनीता जेना, कविता गुप्ता, कमलेश परिहार, स्मृति धुरंधर, संपदा जोशी, दीपा प्रसाद, राखी जैन एवं विभा प्रसाद सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया।

इस अवसर पर पर्यावरण विभाग से संजय यादव एवं सूनिल त्रिपाठी एवं बागवानी टीम की सुश्री अदिति साहू तथा अमरनाथ यदु ने भी उपस्थित होकर पौधारोपण एवं हरित क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

महिला मंडल की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वायु, जैव विविधता एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का आह्वान किया।

इस पर्यावरण हितैषी पहल से कॉलोनी परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ सामाजिक एकता, सहभागिता एवं पर्यावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहन मिला। कॉलोनीवासियों ने NTMM की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर NTMM अध्यक्ष नीतू सिंह ने सभी से अपील करते हुए “एक पौधा–एक जिम्मेदारी, हरियाली से खुशहाली” का संदेश दिया । NTMM ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।