बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

10 साहसिक एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का 'COP OF THE MONTH' के रूप में हुआ सम्मान

15 Oct 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का सराहनीय कदम: साहसिक कार्य, अपराध अनुसंधान एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का 'COP OF THE MONTH' के रूप में हुआ सम्मान

पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर जिले के 10 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

अपराध अनुसंधान एवं लंबित अपराधों के निकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

सायबर जागृति अभियान में प्रशंसनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

डायल 112, साइबर सेल एवं गोपनीय सूचनाएं संकलित करने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय के कुशल निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, गंभीर अपराधों के त्वरित अनुसंधान, साहसिक कार्यों तथा जनता की सेवा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले 10 अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु 'COP OF THE MONTH' के रूप में सम्मानित किया सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ​

इस अवसर पर आज दिनांक 14.10.2026 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कर्तव्यों का सजगता, निष्ठा एवं अदम्य साहस के साथ निर्वहन करने वाले 10 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गौरव राय ने सम्मानित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित करेगा। प्रमाण पत्र देने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिंहा भी मौजूद रहे l 

​'COP OF THE MONTH' विशेष साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य तथा ​विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित अधिकारी व कर्मचारी:

खात्मा स्वीकृत एवं अपराध निकाल में उल्लेखनीय कार्य:

01. निरीक्षक परिवेश तिवारी (थाना प्रभारी पलारी, वर्तमान थाना प्रभारी सिमगा)

अपराध निकाल कार्यवाही में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
02. निरीक्षक प्रवीण मिंज (तत्कालीन थाना प्रभारी कसडोल)

*अपराध अनुसंधान एवं जटिल आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना में उत्कृष्ट कार्य:
03. उप निरीक्षक शेख करीमुद्दीन कुरैशी (तत्कालीन थाना सिमगा)
04. सहायक उपनिरीक्षक कुलमणी बारीक (तत्कालीन थाना भाटापारा शहर) –

राज्य स्तरीय 'साइबर जागरूकता अभियान' एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाने व व्यापक जन-जागरूकता फैलाने में उत्कृष्ट योगदान:
05. उप निरीक्षक संदीप बंजारे (थाना प्रभारी गिधौरी) 
06. ​आरक्षक 837 प्रवीण यादव (थाना लवन)

Dial 112 सेवा में आपातकालीन परिस्थितियों में मौके पर त्वरित पहुंचकर आमजन को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने संबंधी प्रशंसनीय सेवा:
07. ​आरक्षक 608 रूपेश कुमार बघेल (थाना भाटापारा ग्रामीण) 
08. आरक्षक 757 कमलेश्वर बर्मन (थाना कसडोल)

साइबर सेल, तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय सूचनाएं संकलित कर अपराधों के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में विशेष योगदान:
09. ​आरक्षक 593 गौरी कश्यप (साइबर सेल)
10. आरक्षक 844 श्रीचंद ध्रुव (आसूचना संकलन)