बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

रिसदा बाईपास चौक पर छाया अंधेरा: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और बेतरतीब भारी वाहनों की पार्किंग से हादसे की आशंका

16 Oct 2026

रिसदा बाईपास चौक पर छाया अंधेरा: बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों और बेतरतीब भारी वाहनों की पार्किंग से हादसे की आशंका


बलौदाबाजार। रिसदा बाईपास चौक पर लगा सौर ऊर्जा (सोलर) स्ट्रीट लाइट पिछले कुछ समय से बंद पड़ा है, जिससे पूरा चौक अंधेरे में डूब गया है। महज 7 महीने पहले ही लाखों की लागत से इस चौक को रोशन करने के लिए सोलर लाइटें लगाई गई थीं, लेकिन देखरेख के अभाव में ये अब शोपीस बनकर रह गई हैं।
अंधेरा होने की वजह से इस व्यस्त बाईपास चौक पर हर वक्त गंभीर सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों का कब्जा
स्थानीय निवासियों और राहगीरों के मुताबिक, इस चौक पर सबसे बड़ी समस्या भारी वाहनों की बेतरतीब और अवैध पार्किंग है। बड़ी-बड़ी गाड़ियां और ट्रेलर बेदर्दी से चौक के आसपास ही खड़े कर दिए जाते हैं। एक तो पहले से ही गाड़ियों की वजह से रास्ता संकरा हो जाता है, और ऊपर से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय ये खड़े वाहन दूर से दिखाई नहीं देते।

बढ़ रहा है हादसों का खतरा
बाईपास होने के कारण यहां से रात-दिन तेज रफ्तार गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। चौक पर अंधेरा होने और सड़कों पर भारी वाहनों के खड़े रहने से मोड़ पर अचानक सामने आने वाले वाहन नजर नहीं आते। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही स्ट्रीट लाइट को चालू नहीं किया गया और भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन से सुधार की मांग
ग्रामीणों और वाहन चालकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सिर्फ 7 महीने पहले लगी इस सोलर लाइट को तुरंत सुधारा जाए। साथ ही, यातायात पुलिस से चौक पर अवैध रूप से खड़े होने वाले भारी वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की गई है ताकि राहगीर सुरक्षित सफर कर सकें।