बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

राष्ट्रीय सेमिनार मे चयनित भव्य मिश्रा ने जिले का बढ़ाया मान,कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी बधाई

24 Oct 2026

राष्ट्रीय सेमिनार मे चयनित भव्य मिश्रा ने जिले का बढ़ाया मान,कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी बधाई

बलौदाबाजार l राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाटापारा के भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भव्य मिश्रा की इस उपलब्धि के लिये बधाई व शुभकामनायें दी है।


कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार के लिए एकमात्र विद्यार्थी के रूप में भव्य मिश्रा का चयन जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह उपलब्धि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सफलताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करती हैं। भव्य की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जाता है। इसकी शुरुआत विकासखंड स्तर से होती है, जिसके बाद जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। इन सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पूरे प्रदेश से एकमात्र विद्यार्थी के रूप में उनका चयन उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।


इस दौरान एपीसी कौशिक मुनि त्रिपाठी एवं एम.डी व्ही. विद्यालय की प्राचार्य ऋतु शुक्ला उपस्थित रहे।