बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

04 Jul 2026

राजस्व मंत्री ने ग्राम झोंका में किया विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं  लोकार्पण

विभिन्न विकास कार्यों के लिए 27 लाख से अधिक  की घोषणा

बलौदाबाजार l ग्राम पंचायत झोका में शुक्रवार को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। श्री वर्मा ने महामाया मंदिर सामुदायिक भवन, केश डबरी प्रवेश द्वार ,पचरी निर्माण, महतारी सदन, मुक्ति धाम शेड, तालाब गहरीकरण तथा रंगमंच भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और कुर्मी पारा स्थित नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर ग्राम के विकास हेतु कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। इनमें प्राथमिक शाला में शौचालय निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, छापड़ तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये, मुक्तिधाम शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपये, पचरी निर्माण के लिए 3 लाख रुपये, सामुदायिक भवन,ज्योति कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा जागृति महिला मंडल को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा शामिल है।

कार्यक्रम में  जिला पंचायत अध्यक्ष  आकांक्षा  जायसवाल ग्राम पंचायत झोका के सरपंच  हरीराम धुव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।