बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

​पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

11 Sep 2026

​पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार

थाना हथबंद पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू व बांस का डंडा जप्त

गंदी-गंदी गालियां देकर चाकू व डंडे से सिर व गले पर किया गया था प्राणघातक हमला

आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1),118(1),127(2), 296,3(5) BNS के तहत की गई सख्त कार्यवाही

बलौदाबाजार l ​पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में हिंसा, जानलेवा हमला एवं गंभीर अपराध कारित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त व प्रभावी दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना हथबंद पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू व डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की गई है।

​मामले का संक्षिप्त विवरण:- 

दिनांक 09.09.2026 को प्रार्थी सतीश कुमार महिलांग (निवासी नवापारा, थाना हथबंद) द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जब वह शाम को पड़ोसी आरोपी अरुण महिलांग के बुलाने पर उसके घर के दरवाजे के पास गया। वहां आरोपी अरुण महिलांग एवं उसके रिश्तेदार (डेढ़साला) राजू बघेल द्वारा पुरानी रंजिश पर गंदी-गंदी गालियां दी गईं। इसके बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से चाकू से प्रार्थी के गले, बाएं पसली, बांह व कोहनी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। ​इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर आरोपियों ने बांस के डंडे से प्रार्थी के सिर पर तीन-चार बार गंभीर वार कर दिया, जिससे प्रार्थी का सिर फट गया और खून बहने लगा। प्रार्थी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागकर अन्य ग्रामीणों के पास पहुंचा। घटना की सूचना पर 112 वाहन से प्रार्थी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। ​प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 196/2026, धारा 109(1), 118(1),127(2),296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं जप्ती:- 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी व गवाहों का कथन कलमबद्ध किया गया। आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बांस का डंडा जप्त किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 10.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:-
1. ​अरुण महिलांग पिता लच्छन महिलांग, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम नवापारा, थाना हथबंद
2. ​राजू बघेल पिता मंगलू बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंगोरी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (छ.ग.)