बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

पुरानी रंजिश पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी राहुल बंजारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 Jul 2026

​भाटापारा l 

पुरानी रंजिश पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी राहुल बंजारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
 

​हथियार बरामद: आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त।
 

गंभीर वारदात: अटल आवास महावीर वार्ड के पास सब्जी लेने गए प्रार्थी पर आरोपी ने हत्या की नीयत से सीने पर किया था वार।
 

कार्यवाही: भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

​पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना भाटापारा शहर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का विवरण- दिनांक 14.07.2026 को प्रार्थी जगेंद्र साहू निवासी महावीर वार्ड, भाटापारा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्तों (शिवम पंडित और मंगल यदु) के साथ मंगल बाजार सब्जी लेने जा रहा था। शाम करीब 05:00 बजे जब वे अटल आवास महावीर वार्ड स्थित किराना दुकान के पास पहुंचे, तभी आरोपी राहुल बंजारे पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी-गंदी गालियां बकने लगा। ​जब प्रार्थी ने मना किया, तो आरोपी ने "आज तुझे जान से मार डालूंगा" कहकर हत्या करने की नीयत से अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया और प्रार्थी के सीने पर वार करने लगा। प्रार्थी ने अपनी जान बचाने के लिए खुद को पीछे मोड़ा और बाएं हाथ से वार को रोका, जिससे चाकू उसके बाएं हाथ की कोहनी के पास जा लगा, जिससे खून बहने लगा और उसका फुल शर्ट कट गया।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोप, शनि मंदिर के पास से जप्त हुआ चाकू - ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर संदेही राहुल बंजारे को हिरासत में लिया। ​पूछताछ में आरोपी ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने की नीयत से प्रार्थी पर हमला करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर महावीर वार्ड शनि मंदिर के पास छिपाकर रखा गया एक धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। ​आरोपी राहुल बंजारे के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 216/2026, धारा 296, 109 बी.एन.एस. (BNS) एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को आज दिनांक 15.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- राहुल बंजारे पिता रोशन बंजारे (उम्र 19 वर्ष), साकिन महावीर वार्ड, भाटापारा थाना भाटापारा शहर