बलौदाबाजार l पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में हिंसा, गुंडागर्दी एवं धारदार हथियारों से अपराध कारित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस द्वारा चाय दुकान में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर चाकूबाजी करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी अनदेखी व बातचीत न करने की बात पर गुस्सा होकर आरोपी राजीव वर्मा उर्फ बड्डे द्वारा गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा अपनी स्कूटी की डिक्की से धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी के बाएं हाथ के कोहनी के पास चोट लगी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 684/2026, धारा 296, 115(2),351(2),318(1) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी क्रमांक CG 04 SU 2423 विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 24.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी- राजीव वर्मा उर्फ बड्डे पिता कमल नारायण वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार