बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने ली जिले की पहली विस्तृत 'अपराध समीक्षा बैठक

25 Jul 2026

पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) ने ली जिले की पहली विस्तृत 'अपराध समीक्षा बैठक


लंबित अपराधों के निस्तारण, लंबित चालानों को न्यायालय में जल्द पेश करने और सीसीटीएनएस (CCTNS) की प्रगति पर दिए कड़े निर्देश
​जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखना प्राथमिकता"—सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मिली सख्त हिदायत
डिजिटल पुलिसिंग पर जोर: CCTNS व विभिन्न पुलिस पोर्टल्स पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि और ऑनलाइन कार्य समयसीमा में पूरे करने के निर्देश
बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारी रहे मुस्तैद

बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबित मुकदमों के त्वरित निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) द्वारा आज दिनांक 25.07.2026 को प्रातः 10:00 बजे से पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में अपनी प्रथम विस्तृत 'अपराध समीक्षा बैठक' आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सभी प्रभारियों को हिदायत दी कि जन-सुरक्षा में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना/चौकी प्रभारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।.सांथ ही बैठक में जिले के समस्त थानों एवं चौकियों के कार्य प्रदर्शन की गहराई से समीक्षा की गई।

​बैठक के दौरान दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश:
1. ​लंबित अपराधों का त्वरित निपटारा: पुलिस अधीक्षक ने थाना/चौकी में वर्षों से लंबित अपराधों, मर्ग एवं शिकायतों की थानावार समीक्षा की। उन्होंने सभी विवेचकों को साक्ष्यों का त्वरित संकलन कर विवेचना में तेजी लाने और मामलों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
2. ​लंबित चालानों का न्यायालय में प्रस्तुतीकरण: जिन मामलों में विवेचना पूर्ण हो चुकी है, उनके चालान (अभियोग पत्र) बिना किसी अनावश्यक विलंब के तत्काल संबंधित माननीय न्यायालयों में प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई।
3. ​सुदृढ़ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था: जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए असामाजिक तत्वों पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए।
4. ​CCTNS एवं डिजिटल पोर्टल्स पर मुस्तैदी: आधुनिक एवं डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) तथा पुलिस के विभिन्न तकनीकी पोर्टल्स पर अपराधों व अपराधियों के डेटा का शत-प्रतिशत अपडेशन सुनिश्चित करने को कहा गया। ऑनलाइन शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु प्रभारियों को पाबंद किया गया।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण:- ​इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हेमसागर सिदार, तारेश साहू (एसडीओपी भाटापारा), संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), राजेश श्रीवास्तव (उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय), उषा ठाकुर (रक्षित निरीक्षक) सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय का विभागीय स्टाफ उपस्थित रहा।