बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

पत्रकार गोविन्द रात्रे का जन्मदिन मना प्रेस क्लब में, पत्रकार साथियों ने दी बधाईयां

05 Oct 2026

पत्रकार गोविन्द रात्रे के जन्मदिन पर बलौदाबाजार प्रेस क्लब में केक कटा, खुशियाँ बंटी और मजबूत हुआ अपनत्व

बलौदाबाजार l खबरों की दुनिया में कलम की अपनी पहचान होती है, लेकिन जब वही कलम चलाने वाले साथी एक-दूसरे की खुशियों में सहभागी बनते हैं, तो पत्रकारिता से परे रिश्तों और अपनत्व की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आती है। ऐसा ही नजारा 5 अक्टूबर सोमवार कों बलौदाबाजार प्रेस क्लब में देखने को मिला, जहां प्रेस क्लब के निर्भीक, ऊर्जावान एवं बेबाक पत्रकार गोविन्द रात्रे का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने आत्मीयता के साथ केक काटकर गोविन्द रात्रे का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्हें शाल, श्रीफल, बुके एवं उपहार भेंट कर सुखद, सफल एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं। पूरे आयोजन में औपचारिकता से कहीं अधिक अपनापन, आत्मीयता और पारिवारिक माहौल नजर आया।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी ने गोविन्द रात्रे को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि रात्रे जी प्रेस क्लब के केवल सदस्य नहीं, बल्कि क्लब की सक्रियता और ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पत्रकारिता में उनकी बेबाकी, निर्भीकता और स्पष्ट विचार उनकी विशिष्ट पहचान है। जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना और अपनी बात को मजबूती के साथ रखना उनके पत्रकारिता व्यक्तित्व की खासियत है। उनकी सक्रिय उपस्थिति प्रेस क्लब की सामूहिक शक्ति को और मजबूती प्रदान करती है।

बलौदाबाजार प्रेस क्लब की पहचान केवल पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तक सीमित नहीं है। क्लब परिवार के सदस्यों के बीच मित्रता, स्नेह, सहयोग और सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में शामिल है।
सदस्यों के जन्मदिन जैसे अवसरों को सामूहिक रूप से मनाना इसी भावना की सुंदर अभिव्यक्ति है। गोविन्द रात्रे के जन्मदिन का आयोजन भी इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि प्रेस क्लब में कलम के साथ रिश्तों की गर्माहट भी कायम है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में भले ही सभी की अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ और कार्यशैली हों, लेकिन प्रेस क्लब के मंच पर एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना सभी को एक सूत्र में बांधती है। यही सामूहिकता बलौदाबाजार प्रेस क्लब को एक संस्था से बढ़कर एक पत्रकार परिवार का स्वरूप प्रदान करती है।

इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश गनशानी, सचिव दलजीत सिंह चावला, सह सचिव विजय शंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश्वर गिरी, लकेश बघेल, राजकुमार वलेचा, आभाष शर्मा, शंकर दुलानी, खिलावन जायसवाल, पुष्पकांत मेजर,तुलसी साहू, तोषण चौबे सहित प्रेस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।