बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

17 Jul 2026

नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
 

कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता"—एसपी गौरव राय ने मातहतों को दिए कड़े व स्पष्ट निर्देश
 

सुबह से शाम तक मजबूत टास्क बनाकर काम करने और आम जनता के साथ संयमित व्यवहार रखने की दी हिदायत
 

भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश, दिखेगी पुलिस की सक्रिय मौजूदगी
 

कर्तव्यपरायणता का सम्मान: जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 04 जांबाज पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एसपी ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

बलौदाबाजार l जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) द्वारा आज दिनांक 17.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे से पुलिस कार्यालय सभाकक्ष बलौदाबाजार में समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक ली गई। पदभार ग्रहण करने के उपरांत आयोजित इस पहली औपचारिक बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय ने बारी-बारी से सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात उन्होंने जिले के सभी थानों व चौकियों के अंतर्गत भौगोलिक स्थिति, अपराधों के ग्राफ, लंबित मामलों, कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और संवेदनशील क्षेत्रों के बारे में सघन समीक्षा की।

​बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा दिए गए 5 मूलमंत्र (मुख्य निर्देश):- ​बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जनता के प्रति संवेदनशील और अपराधियों के प्रति सख्त बनाने के लिए सभी प्रभारियों को स्पष्ट रोडमैप दिया:
1. ​कानून व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता: जिले के प्रत्येक थाना व चौकी क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना हमारी पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
2. ​मजबूत कार्ययोजना (टास्क ओरिएंटेड पुलिसिंग): सभी थाना व चौकी प्रभारी सुबह से लेकर शाम तक के लिए प्रतिदिन एक मजबूत और सुस्पष्ट टास्क (कार्ययोजना) बनाएं और उसी के अनुरूप अपनी टीम से मुस्तैदी से कार्य करवाएं।
3. ​जनता के प्रति संयमित व सौम्य व्यवहार: थाने आने वाले हर पीड़ित और आम नागरिक के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत संयमित, मददगार और सम्मानजनक होना चाहिए ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास और गहरा हो।
4. ​सघन विजिबल पेट्रोलिंग: हाट-बाजारों, व्यस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर लगातार पुलिस पेट्रोलिंग (पैदल व वाहन) की जाए। सड़क पर पुलिस की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दिखनी चाहिए।
5. ​एकजुट टीमवर्क: जिले में अपराध नियंत्रण और शांति बहाली के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी आपसी समन्वय स्थापित कर एक मजबूत टीमवर्क की तरह कार्य करें।

​उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित:- ​बैठक के द्वितीय चरण में पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा जिले में अपराधों पर लगाम कसने, त्वरित विवेचना करने और आम जनता की सुरक्षा में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पीठ थपथपाई गई। एसपी महोदय ने अपने हाथों से निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया:
1. ​निरीक्षक हेमंत पटेल (थाना प्रभारी, भाटापारा ग्रामीण)
2. ​उप निरीक्षक कुरैशी (थाना प्रभारी, राजादेवरी) -
3. ​सहायक उप निरीक्षक नवीन शुक्ला (प्रभारी, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया) -
4. ​प्रधान आरक्षक प्रवीण पांडे (पुलिस सहायता केंद्र, लिमतरा)

​बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण:- ​इस उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, तारेश साहू (एसडीओपी भाटापारा), कौशल किशोर वासनिक (उप पुलिस अधीक्षक, कैंप कसडोल), श्री संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), श्रीमती उषा सोंधिया (उप पुलिस अधीक्षक), जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस कार्यालय के समस्त विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे।