बलौदाबाजार। स्थानीय पुराना आर.टी.ओ. कार्यालय मुख्य मार्ग में माता अम्बे भवानी के नवरात्रि पर्व पर आयोजित विशाल भंडारा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा माता अंबे भवानी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया।
भंडारा प्रसादी का वितरण के पूर्व विधिवत माता की पूजन एवं आरती की गई, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने भंडारा आयोजक मुकेश पंजवानी की श्रद्धा भक्ति के प्रति सराहना करते हुए सहयोगियों के प्रयास पर बधाई दी गई, नवरात्रि पर्व पर नगर में जगह-जगह भोजन प्रसादी का वितरण आयोजित होता है, जिसमें दूरस्थ गांव से आए और शहर के श्रद्धालु दर्शनार्थियों को प्रसाद के रूप में खाद्य सामग्री वितरित की जाती है ।
आयोजन एवं पूजन के दौरान नगर पालिका के पार्षद रोहित साहू पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला एवं आयोजन सहयोगी सुधीर जैन, धीरज साहू, प्रदीप ध्रुव, मनोज साहू, असीम बिश्नोई सदस्य (प्रदेश कार्य समिति भाजपा), सनोज सिंह, धनुष वर्मा,मनीष सिरमौर, राजा यादव, पुरुषोत्तम जायसवाल, सहित अन्य सहयोगी गण उपस्थित थे l