बलौदाबाजार। नगरपालिका द्वारा अधोसंरचना मद से नवनिर्मित नया बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण एवं व्यवसायिक परिसर का नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा निरीक्षण किया गया, निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखने के साथ ही यात्रियों के लिए बैठने हेतु बनाए जा रहे प्रतीक्षालय का अवलोकन भी किया गया, इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी ने आसपास बेतरतीब वाहनों के खड़े होने व अतिक्रमण का अवलोकन कर कार्यवाही के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने यात्रियों के बैठने हेतु बनाए जा रहे यात्री प्रतीक्षालय में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के साथ ही पेयजल की भी सुविधा उपलब्ध करानें एवं यात्रियों की अत्याधुनिक सुविधा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई,
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, सभापति जितेंद्र डड़सेना,हरजीत सिंह सलूजा, कन्हैया सेन, मनोज कांत पुरेना,आदित्य गुप्ता, पार्षद रोहित साहू ,सतीश पटेल, लोकेश चेलक, गौतम चौहान, श्रीमती डिगेश्वरी रविंद्र नामदेव, पार्षद प्रतिनिधि शशि भूषण शुक्ला, सुभाष राव, रवि फेकर, पोषण पटेल, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर श्रीवास, सहित नगर पालिका के उप अभियंता रितेश स्थापक श्रीमती कमलेश्वरी जायसवाल अमित वर्मा, लेखपाल दुर्गेश साहू, गुरूदत्त तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।