बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

नेत्रदान से दो जिंदगियों को मिलेगी नई रोशनी, परिवार के अन्य सदस्यों ने भी लिया नेत्रदान का संकल्प

29 Jul 2026

नेत्रदान से दो जिंदगियों को मिलेगी नई रोशनी, परिवार के अन्य सदस्यों ने भी लिया नेत्रदान का संकल्प

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की नेत्रदान की अपील

बलौदाबाजार l जिले के भाटापारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जरहागांव में नेत्रदान के माध्यम से मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। दिवंगत श्रीमती रोहिणी वर्मा के परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा एवं मानव सेवा की भावना का सम्मान करते हुए उनका नेत्रदान कराया। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में पुनः उजाला आने की उम्मीद जगी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी, खंड चिकित्सा अधिकारी भाटापारा डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नेत्रदान की संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।नेत्र सहायक अधिकारी पद्मिनी सिंगरौल द्वारा नेत्र सुरक्षित रूप से निकाले गए। नेत्र सहायक अधिकारी शारिक हैदरी एवं किस्मत गुलेरी द्वारा प्राप्त नेत्रों को सुरक्षित रूप से नेत्र बैंक तक पहुँचाया गया। 
इस पुण्य कार्य में दिवंगत श्रीमती रोहिणी वर्मा के परिजन मोतीराम वर्मा, हरिकिशन वर्मा, पूना राम वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ और सीएमएचओ डॉ राजेश अवस्थी ने  बताया कि नेत्रदान महादान है। मृत्यु के उपरांत किया गया नेत्रदान दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी प्रदान कर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ नेत्रदान का संकल्प लें और मृत्यु के पश्चात इस महान दान के माध्यम से किसी के जीवन में उजाला लाने का प्रयास करें।

इस अवसर पर दिवंगत श्रीमती रोहिणी वर्मा के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी भविष्य में नेत्रदान करने का संकल्प लिया। यह पहल समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश है।