बलौदाबाजार । 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेहरू चौक में चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी व्यापारियों और नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया।
अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने अपने संबोधन में देश की तरक्की में व्यापारियों के योगदान का जिक्र करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम में चेंबर के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।