बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

नेहरू चौक में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मटकी फोड़ एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

07 Sep 2026

नेहरू चौक में भगवान कृष्ण जन्मोत्सव मटकी फोड़ एवम अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने पूजन कर कृष्ण के अवतरण से मानव जीवन को मिले सन्देश को आत्मसात करनें का दिया सन्देश


बलौदाबाजार। कृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व नगर में हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया, नगर में जगह-जगह कृष्ण भक्तों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। साथ ही मंदिरों व घरों में भगवान के लिए झूला सुसज्जित कर पूजा अर्चना की गई, व आरती उतार कर जन्मोत्सव मनाने के साथ ही मटकी फोड़ने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

नगर के नेहरू चौक में वार्ड वासियों के द्वारा कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ कर मंदिर में पूजा अर्चना की गई। व इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सौहाद्रता का यह अवसर है, इस अवसर पर आज के ही दिन भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था वह वे इस सृष्टि में जन्म लिए व अपनी बाल लीलाओं से सभी को भाव विभोर कर देते थे, साथ ही आपसी स्नेह का संदेश दिया व कंस का वध करने जैसी लीलाएं शास्त्रों में वर्णित है कंस का वध कर मानव जीवन की रक्षा की गई।

उक्त आयोजन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कृष्ण का रूप लेकर वेशभूषा में आयोजन का हिस्सा बने रहे जिन्हें नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा पुरस्कृत किया गया, श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन के दौरान वार्ड के पार्षद शेखर गुप्ता के द्वारा सभी को एकजुट कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाने के साथ ही मटकी फोड़ने व कुर्सी दौड़ जैसे आयोजन से मोहल्ले  
में रौनक का वातावरण बना रहा व देर रात तक भक्ति संगीत से लोग कृष्ण की भक्ति में डूबे रहे जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। व कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण वह भोग भंडारा का आयोजन भी किया गया, कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन के दौरान एल्डरमैन दिनेश वर्मा, योगेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मुरारी साहू, मोहन गुप्ता (पान) अजय साहू, ध्यानु गुप्ता, सुशील केसरवानी, मोहन गुप्ता, सहित मोहल्ले के नागरिकगण एवम महिलाओ ने आयोजन पर सहयोग देते हुए उपस्थित थे।