बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

मुक्तिधाम निर्माण की अपूर्णता पर जिला प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ

15 Oct 2026

मुक्तिधाम निर्माण की अपूर्णता पर जिला प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ

समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन की संवेदनशील एवं त्वरित पहल, ग्रामवासियों को शीघ्र मिलेगी मुक्तिधाम की सुविधा

अधूरे मुक्तिधाम निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश, कार्य की प्रगति की होगी नियमित निगरानी

बलौदाबाजार l जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत अधोसंरचना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को समाचार पत्र में जनपद पंचायत पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत ठेलकी में निर्माणाधीन मुक्तिधाम के अपूर्ण होने तथा इसके कारण ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान हो रही असुविधाओं के संबंध में प्रकाशित समाचार को जिला प्रशासन द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता से तत्काल संज्ञान में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा मुक्तिधाम के अपूर्ण निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की दिशा में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित जनपद पंचायत एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मुक्तिधाम के शेष निर्माण कार्यों को 05 दिवस में  प्राथमिकता के आधार पर  गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम जैसी आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण का विषय नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक गरिमा एवं नागरिक सुविधाओं से सीधे जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। ऐसे कार्यों के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने तथा कार्य की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि ग्राम पंचायत ठेलकी के मुक्तिधाम का निर्माण प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे ग्रामवासियों को सम्मानजनक एवं सुविधाजनक अंतिम संस्कार स्थल उपलब्ध हो सकेगा।