बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बलौदाबाजार में पैदल मार्च, संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन एवं काला दिवस कार्यक्रम आयोजित

08 Oct 2026

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत बलौदाबाजार में पैदल मार्च, संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन एवं काला दिवस कार्यक्रम आयोजित

बलौदाबाजार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “लोकतंत्र बचाओ सप्ताह” एवं “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” के तहत आज बलौदा बाजार में कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत बजरंग चौक से पैदल मार्च के साथ हुई, जो अम्बेडकर चौक तक निकाला गया। मार्च के पश्चात अम्बेडकर चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया।

इसी क्रम में  जिला एवं ब्लॉक स्तरीय काला दिवस आयोजित कर दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इंडिया ब्लॉक के सांसद के समर्थन में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ,  प्रियंका गाँधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों एवं संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृत लहरें, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, बलौदा बाजार के पूर्व विधायक जनक राम वर्मा,  कसडोल के पूर्व विधायक शकुंतला साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष गोपी साहू,जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष परमेश्वर यदु मंडी के पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, कोषाध्यक्ष हेमचंद केसरवानी, जिला प्रभारी महामंत्री रामकुमार (छल्ला) साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री सुनील साहू, लखेश साहू, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, गोल्डी मारईया, लोकेश कन्नौेजे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मानस पांडे, रोहसी नगर पंचायत के अध्यक्ष नंदेश्वर साहू,पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अभिषेक पटेल, पार्षद सलमान शेख, रविंद्र नामदेव, देवेंद्र बंजारे, आयुष भारत पहरी, ग्रामीण महामंत्री भावेश वर्मा, शहर कोषाध्यक्ष गेवेंद्र साहू, यशवंत वर्मा, सुरेंद्र यादव,विमल अजय सहित कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ब्लॉक एवं मंडल पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।