बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कसडोल पुलिस की खामियां उजागर, पत्रकार विजय शंकर को मिली जमानत - सतीश चंद्र श्रीवास्तव

12 Jul 2026

कसडोल पुलिस की खामियां उजागर, पत्रकार विजय शंकर को मिली जमानत - सतीश चंद्र श्रीवास्तव 

कसडोल/बलौदाबाजार 

कसडोल के बहुचर्चित मामले में पत्रकार विजय शंकर तिवारी को झूठा फंसाया गया है उक्त बाते विधिक सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी द्वारा जिला न्यायालय में प्रमाण सहित रखी गई जिसके आधार पर ही विजय शंकर तिवारी को जमानत का लाभ मिला, उन्होंने अपने वक्तव्य में पैरवी के दौरान पुलिस की खामियां भी उजागर की l 24 जून 2026 को जब लड़की ने पहला लिखित आवेदन कसडोल पुलिस को दिया था जिस पर कसडोल पुलिस ने ना कोई कार्यवाही की और ना ही पावती दी, उस दिन तक तो पत्रकार विजय शंकर तिवारी पिक्चर में आए ही नहीं थे, उस दौरान विजय शंकर तिवारी 24 जून को प्रेस क्लब का स्थापना दिवस एवं पत्रकार सम्मान समारोह में ही अपना पूरा समय व्यतीत किए हैं l जब पुलिस ने लड़की की नहीं सुनी और आवेदन में पावती नहीं दी तब लड़की 25 जून को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय मदद के लिए पहुंचकर उच्च अधिकारियों, पत्रकारों को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत कर कार्यवाही की माँग की, प्रमाणित शिकायत पत्रों के आधार पर केवल एक महिला को न्याय दिलाने के उद्देश्य से पत्रकार विजय शंकर तिवारी ने बिना किसी से संपर्क किए यानि बिना किसी अवैध पैसों की माँग किए बगैर तत्काल सीधे लड़की का बयान वीडियो, समाचार को प्रकाशित कर दिया l उक्त बाते स्वयं लड़की ने पत्रकारो के समक्ष 25 जून के थाना कसडोल के बाहर बने वीडियो और 28 जून को अंदर बने वीडियो में भी बयान दिया है, दोनों ही वीडियो वायरल हो रहे हैं कि 24 जून को वह कसडोल पुलिस थाना स्वयं से गई थी l अधिवक्ता ने यह भी बताया कि लड़की का मेडिकल कराया जाना था जिसे भी पुलिस ने नहीं कराया, मामले में पुलिस की कई खामियां हैं जो उजागर हो रही है l

फिलहाल कही ना कही पत्रकार विजय शंकर तिवारी से पुलिस द्वारा पुराने आपसी विवाद का बदला लिया जाना प्रतीत हो रहा है इस हेतु प्रेस क्लब ने मामले की उच्च स्तरीय जॉच स्वतंत्र एजेंसी आदि से कराए जाने की मांग की है l