बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने राज्योत्सव तैयारी क़ा लिया जायजा,गरिमापूर्ण आयोजन एवं समय पर सभी तैयारी पूरा करने क़े निर्देश

31 Oct 2026

कलेक्टर ने राज्योत्सव तैयारी क़ा लिया जायजा,गरिमापूर्ण आयोजन एवं समय पर सभी तैयारी पूरा करने क़े निर्देश

बलौदाबाजार l छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 26 वां वर्षगांठ के अवसर पर 2 नवम्बर 2026 को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्स्व का आयोजन पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान बलौदाबाजार में होग़ा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा  ने शुक्रवार  को अधिकारियों क़े साथ स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए गरिमापूर्ण आयोजन एवं समय पर सभी तैयारी पूर्ण करने क़े निर्देश दिये।

कलेक्टर ने मुख्य मंच निर्माण, मुख्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल, साफ -सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं विभागीय प्रदर्शनी हेतु स्टॉल आदि क़े सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये। उन्होंने राज्योत्स्व स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, सभी स्टॉलो में एकरूपता वाले डिजाइन एवं आकार क़े फ्लेक्स लगाने कहा।  राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु स्थानीय एवं बाहर क़े कलाकारों  से समन्वय करने तथा स्कूली बच्चों द्वारा भी संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु आवश्यक तैयारी करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
 उन्होंने राज्योत्सव क़े दौरान 1 नवम्बर से 3 नवंबर तक सभी शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय भवनों में रोशनी करने को कहा है।

जिला स्तरीय राज्योत्स्व में विभागीय विकास प्रदर्शनी क़े साथ ही मुख्य मंच से हितग्राहियों को सामग्री वितरण, चेक वितरण एवं प्रमाण पत्र भी वितरित किये जाएंगे। संस्कृतिक कार्यक्रम मे चिन्हारी लोक मंजरी के पायल साहु, शरद अग्रवाल एंड ग्रुप द्वारा रंग सरगम,अयान ऑन पियानो, लोक कला मंच 'नवरंग' एवं लोक कला मंच 'मया' के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही स्कूली छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। स्थल पर फ़ूड जोन व मेला भी लगाया जाएगा।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी, एसडीएम अरविन्द कुमार, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश कोरी, सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी सहित विभिन्न विभागों क़े जिला अधिकारी मौजूद थे।