बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने ली कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक

31 Jul 2026

कलेक्टर ने ली कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक

एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन, वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा, उच्च गुणवत्ता वाले धान बीज उत्पादन और पशुओं के टीकाकरण में तेजी पर जोर

बलौदाबाज़ार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शुक्रवार को  जिला पंचायत सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को किसानों तक शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी किसानों का एग्रीस्टैक में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को ग्रीष्मकालीन धान (रबी मौसम में धान) की खेती के बजाय अधिक लाभकारी वैकल्पिक फसलें अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। केवल प्रेरित करना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि किसानों को ऐसी फसलों की जानकारी भी दी जाए, जिनसे उन्हें अधिक आय प्राप्त हो सके। साथ ही इन फसलों के गुणवत्तायुक्त बीजों की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे हितग्राहियों, जिनका भुगतान किसी कारणवश लंबित है, उनका शीघ्र सत्यापन कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

श्री शर्मा ने कहा कि जिले में धान का पर्याप्त उत्पादन होता है, लेकिन अब उच्च गुणवत्ता वाले धान बीज उत्पादन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर प्रदेश में अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन में जल की उपलब्धता अपेक्षाकृत कम रहती है। ऐसी परिस्थितियों में कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को उद्यानिकी फसलों के लाभों की जानकारी देकर उन्हें इनकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि कम पानी में भी बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त हो सके।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कृषि उपार्जन समितियों का उपयोग कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की तर्ज पर किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले की 168 कृषि उपार्जन समितियों में से 129 समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से किसान 20 हजार रुपये तक की राशि आसानी से आहरित कर सकते हैं। उन्होंने इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने पशुओं के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने और अधिकाधिक पशुओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गोवंश सहित अन्य पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे। उन्होंने गौधाम योजना के तहत निर्मित एवं निर्माणाधीन गौशालाओं की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कृषि एवं संबद्ध विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से पूरी निष्ठा, समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।