बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

कलेक्टर ने 5 दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण

21 Jul 2026

कलेक्टर ने 5 दिव्यांगजनों को प्रदान किए सहायक उपकरण

बलौदाबाजार l जिले में दिव्यांगजनों को सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय की मौजूदगी में मंगलवार को पांच दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए।

बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम शुक्लाभाठा निवासी 8 वर्षीय बालक साहिल यादव को व्हीलचेयर एवं ग्राम सरखोर निवासी दिलीप कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, नगर पालिका भाटापारा निवासी जितेन्द्र मिरी, सिमगा तहसील के ग्राम बड़े जरौद निवासी रज्जू लहरी, ग्राम हथबंद निवासी साधे रात्रे तथा पलारी तहसील के ग्राम मल्लिन निवासी बुधयारिन साहू  को मोटराइज्ड ट्रायसिकल प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को मिल रही इस मदद से परिवारों को बड़ी सहायता मिल रही है।

कलेक्टर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्य कर सकें।