बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी 🔴 ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय 🔴 किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव 🔴 एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान 🔴 शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक 🔴 बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा 🔴 अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार 🔴 बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट 🔴 छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत बलौदाबाजार ब्यूटी पार्लर में घटित छेड़छाड़ मामले में दोषियों को मिले कठोर सजा एवं ब्यूटीपार्लर की हो जांच – अभिषेक तिवारी ​ब्यूटी पार्लर की छात्रा से छेड़छाड़ व उसका पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार 'विप्र-सुरभि' का भव्य विमोचन: सर्व ब्राह्मण समाज के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय किसानों ने किया ड्रोन से खरपतवार नाशक का छिड़काव एनालॉग पनीर निर्माण व विक्रय प्रतिबंधित, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने चलाया सघन जांच अभियान शहर कांग्रेस कमेटी ने की स्मार्ट मीटर विरोधी अभियान हेतु महत्वपूर्ण बैठक बलौदाबाजार में महानगरों की तर्ज पर बिछेगी पाइपलाइन, जल्द मिलेगी घर-घर पीएनजी रसोई गैस सुविधा अंबुजा प्लांट रवान में चोरी की नियत से घुसे सिरफिरे ने रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर किया जानलेवा हमला…आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार की बेटी शिवांशी केसरवानी बनीं केसरवानी समाज की प्रथम कमर्शियल पायलट छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन, जिला बलौदाबाजार द्वारा नवपदस्थ अधिकारियों का स्वागत
बलौदाबाजार

कलेक्टर -एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

24 Jul 2026

कलेक्टर -एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण

बंदियों के लिये कौशल प्रशिक्षण शुरू कराने के निर्देश


बलौदाबाजार l कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने शुक्रवार को जिला जेल बलौदाबाजार का संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेल में परिरुद्ध बंदियों के लिये कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू कराने के.निर्देश दिये ताकि यहां  सजा काटने  के साथ ही कुछ हुनर भी सीख सकें।


कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा क़ि जेल स्वयं एक व्हीटीपी के रूप में पंजीकृत है इसलिए यहां जल्द प्रशिक्षण शुरू किया जा सकता है।उन्होंने  कारपेंटरी प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा क़ि इससे बम्बू आर्ट के जरिये विभिन्न कलाकृति  बनाकर बिक्री भी किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बैरको में निरुद्ध बंदियों से मुलाक़ात कर पूछ  -ताछ की। उन्होंने बंदियों के स्वास्थ्य जांच एवं ईलाज सहित परिजनों से मुलाक़ात के बारे में जेल अधीक्षक से जानकारी ली।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बंदियों  के लिए अच्छी पुस्तकों की उपलब्धता हेतु लाइब्रेरी का निर्माण,आवश्यकता अनुसार पंखे एवं टी वी की व्यवस्था के लिये प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश  दिये। पाकशाला में भोजन बनाने एवं भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली गई।  यहां बंदियो के लिये चावल को पकाने की पैना विधि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता को परखी गई और मेंन्यु के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

कलेक्टर श्री शर्मा ने इस दौरान बंदियों से मुलाक़ात करने आए परिजनों से भी पूछ ताछ कर जानकारी ली क़ि मुलाकात करने में कोई समस्या तो नहीं है। परिजनों ने बताया क़ि कोई समस्या नहीं है,तय समय अनुसार यहां फोन से बात हो जाता है।  जेल अधीक्षक ने बताया क़ि वर्तमान में 12 बैरक में 390 बंदी निरुद्ध है। जेल में कुल 17 बैरक है जिसकी क्षमता लगभग 410 है।बंदियों से मुलकात का समय सुबह 8:30 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक नियत है। हर दिन लगभग 30 से 50 लोग मुलकात के लिये आते है। अभी मुलकात के लिए एक ही काउंटर है लेकिन उसके बगल में 5 काउंटर और बनाए जा रहे है जिससे सुविधा होगी। जेल के अंदर और बाहर लगभग 80 सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है।

इस दौरान  डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली, सीएमएचओ डॉ राजेश कुमार अवस्थी, कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा, सहायक जिला जेल अधीक्षक अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।