बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

किसानों के खेतों से झटका मशीन व पंप केबल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

19 Aug 2026

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किसानों के खेतों से झटका मशीन व पंप केबल चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार

अमलीडीह कोसमारी खार के 03 बोरवेल पंपों का केबल वायर व झटका मशीन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

भाटापारा ग्रामीण पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी बीरेन्द्र माण्डले के घर से चोरी की झटका मशीन बरामद, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

बलौदाबाजार  l ​जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में किसानों के कृषि उपकरणों एवं बोरवेल से चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशों के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। खेतों में लगे झटका मशीन एवं केबल वायर चोरी करने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण:- 

प्रार्थी भुनेश्वर साहू (उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम अमलीडीह) ने दिनांक 18/08/2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18/08/2026 की रात्रि में अमलीडीह कोसमारी खार स्थित उनके खेत के 03 बोर में लगे पंप के केबल वायर, पड़ोसी तारकेश्वर यादव के खेत से झटका मशीन एवं मोहन ध्रुव के खेत से केबल वायर (कुल जुमला कीमत लगभग ₹10,100) अज्ञात चोरों द्वारा काट कर चोरी कर ली गई है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 473/2026, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई, मेमोरेंडम एवं जप्ती:-

विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर संदेही बीरेन्द्र माण्डले एवं उसके रिश्तेदार दीपक भारद्वाज को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए केबल वायर को जलाकर उसमें से निकले तांबे (कॉपर) को कबाड़ी के पास बेच दिया था और प्राप्त पैसों को शराब पीने में खर्च कर दिया था। इसके अतिरिक्त, आरोपी बीरेन्द्र माण्डले की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की गई 01 नग झटका मशीन गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर बीरेन्द्र माण्डले एवं दीपक भारद्वाज को आज दिनांक 19/08/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ​बीरेन्द्र माण्डले पिता राजेन्द माण्डले, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना भाटापारा ग्रामीण
2. ​दीपक भारद्वाज पिता जेठूराम भारद्वाज, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कुकदा, थाना भाटापारा ग्रामीण