बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति 🔴 हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप 🔴 करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा 🔴 कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश 🔴 सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण 🔴 मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 🔴 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित 🔴 ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी 🔴 हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती 🔴 किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार डमरू के पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण की पहल: कलेक्टर ने लिया स्थल का जायजा, मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की दी तत्काल स्वीकृति हिस्ट्रीशीटर आशीष शुक्ला पर स्कूल में जबरन घुसकर प्राचार्य से अभद्रता का आरोप करही बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स का विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न; नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई घोषणा कलेक्टर ने छात्रावास और पीएचसी का किया निरीक्षण, अधीक्षक अनुपस्थित, नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला जेल का निरीक्षण मेहनत और सेल्फ स्टडी से छत्रपाल ने हासिल की अंग्रेजी विषय की नेट में सफलता 1511 हितग्राहियों के खाते में डेढ़ करोड़ से अधिक राशि अंतरित ​शीतला माई मंदिर में चोरी करने वाला विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने पकड़ा अन्य आरोपी की भी तलाश जारी हैवी ट्रांसपोर्ट वर्कशॉप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती किसानों के सिंचाई पंपों के पैनल बोर्ड एवं केबल वायर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार

खरसिया-परमलकसा व्हाया बलौदाबाजार, नया रायपुर रेल लाईन योजना प्रगति पर

20 Jul 2026

खरसिया-परमलकसा व्हाया बलौदाबाजार, नया रायपुर रेल लाईन योजना प्रगति पर

8741 करोड़ की लागत से तैयार होगी 278 किलोमीटर की रेल लाईन

भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू, वर्ष 2031 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य 

बलौदाबाजार l जिले की प्रमुख योजना खरसिया-परमलकसा व्हाया बलौदाबाजार-नवा रायपुर नई रेल लाइन परियोजना कार्य में आई तेजी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 16 जुलाई को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में परियोजना में भू-अर्जन (जमीन अधिग्रहण) अंतर्गत आने वाली जमीनों के भू-स्वामियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) की प्रक्रिया प्रारंभ भी कर दिए जाने की चर्चा है। रेलवे प्रशासन ने प्रभावित किसानों और भू-स्वामियों को दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया है। तकरीबन 278 किलोमीटर लंबी लाईन बिछा कर उक्त महत्वाकांक्षी रेल परियोजना के पूरा होने से बलौदाबाजार सहित प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी और बेहतर रेल सेवाएं मिलेगी। रेलवे ने इस परियोजना को वर्ष 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।  प्रबुद्धजनों अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के व्यस्त रेलवे लाईन पर दबाव कम करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है।

बलौदाबाजार जिले अंतर्गत बलौदाबाजार तहसील, पलारी तहसील, लवन तहसील की भू-स्वामियों की सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए 30 दिन का का दिया गया है l वहीं योजना को वर्ष 2031 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है l

खरसिया से परमलकसा तक व्हाया बलौदाबाजार, नवा रायपुर लगभग 278 किलोमीटर लंबी नई रेल लाईन में लगभग 21 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। 48 बड़े पुल, 349 छोटे पुल, 14 फ्लाईओवर और 184 अंडरपास का निर्माण होगा। बलौदाबाजार सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूत रेल लाईन से जुड़ेगी जिससे माल परिवहन की लागत और समय दोनों में कमी आएगी। फिलहाल मॉल वाहक संयंत्रों से ज्यादा आमजन उक्त परियोजना को जल्द शुरू होने, देखने लालायित है चूंकि आम जनता उक्त योजना के पूर्ण होने का वर्षों से इंतजार कर रही हैं l