बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल: अवधेश बारिक और भूपेंद्र भक्त का तबादला, उत्तम खुटे व छत्रबलेश्वर मौर्य की बलौदाबाजार में नई पदस्थापना

03 Nov 2026

खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल: अवधेश बारिक और भूपेंद्र भक्त का तबादला, उत्तम खुटे व छत्रबलेश्वर मौर्य की बलौदाबाजार में नई पदस्थापना

बलौदाबाजार। दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ शासन में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद अब खनिज संसाधन विभाग के 28 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। सूची में उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनि निरीक्षक शामिल हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से खनिज अधिकारी अवधेश बारिक का तबादला बीजापुर किया गया है। वहीं खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त को बलौदाबाजार-भाटापारा से कांकेर भेजा गया है।

इसके साथ ही जिले में नई पदस्थापनाएं भी हुई हैं। बीजापुर में पदस्थ खनिज अधिकारी छत्रबलेश्वर मौर्य को बलौदाबाजार-भाटापारा भेजा गया है। वहीं बालोद में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी उत्तम खुटे की नई पदस्थापना बलौदाबाजार-भाटापारा जिला कार्यालय में की गई है।

28 अधिकारियों के तबादले

शासन द्वारा जारी सूची में 3 उप संचालक, 10 खनि अधिकारी, 9 सहायक खनिज अधिकारी और 6 खनिज निरीक्षक शामिल हैं। सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं।

बलौदाबाजार जिले में हुए इस फेरबदल को खनिज विभाग की आगामी प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।