बलौदाबाजार प्रेस क्लब
छत्तीसगढ़ अपराध देश - विदेश राजनीति बलौदाबाजार
🌎 Breaking
🔴 एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक 🔴 बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल 🔴 लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा 🔴 बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित 🔴 छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित 🔴 दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन 🔴 वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 🔴 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 🔴 दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत 🔴 धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल की छात्रा कुंजल साहू ने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक बड़े सट्टा खाईवालों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! जिला मुख्यालय में फल-फूल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा बलौदाबाजार की सुरभि सेन राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक से हुई सम्मानित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में वन्यजीव छायाकार हेमंत वर्मा सम्मानित दीपावली पर्व पर सुचारू यातायात व्यवस्था की मांग को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सेन एवं प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन वेदांता पब्लिक स्कूल गिधौरी में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 नवम्बर से जिले के 181 उपार्जनन केंद्रों मे होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी दीपावली की लोकपरंपरा : सुआ नृत्य-गान की घटती रंगत, कभी हर गली में गूंजता था गीत धनतेरस-दीपावली से पहले गांधी चौक की तस्वीर ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल
बलौदाबाजार

​के.के.वार्ड, कल्याण सागर पारा भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

25 Oct 2026

​के.के.वार्ड, कल्याण सागर पारा भाटापारा में चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही, आरोपी से धारदार चाकू किया गया जप्त

आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गई है कार्यवाही

बलौदाबाजार l पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों एवं समाज में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा के.के.वार्ड, कल्याण सागर पारा भाटापारा में आम जनता को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

घटना का विवरण एवं पुलिस कार्यवाही:- दिनांक 24.10.2026 को थाना भाटापारा शहर पुलिस की टीम टाउन पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान सूचना मिली के.के.वार्ड कल्याण सागर पारा भाटापारा में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। ​सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चंद्रकांत यादव बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
 
जब्ती व वैधानिक कार्यवाही:- आरोपी का यह कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्रमांक 333/2026 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।  

​आरोपी का नाम:- चंद्रकांत यादव पिता भरत यादव उम्र 19 वर्ष निवासी के.के.वार्ड कल्याण सागर पारा भाटापारा, थाना भाटापारा शहर